बहराइच: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्रों को रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में सोमवार को चौथे चरण का मतदान होगा इसके लिए शहर के गल्ला मंडी से पोलिंग पार्टियों को जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। 

बहराइच सुरक्षित सीट के लिए सोमवार को मतदान होगा इसके लिए रविवार सुबह से ही शहर के गल्ला मंडी से पोलिंग पार्टियों मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। गल्ला मंडी में सुबह 7 बजे मतदान केंद्रों पर लगे कर्मचारी पहुंच गए। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। पुलिस पार्टी रवानगी का मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा और डीआईजी एपी सिंह ने निरीक्षण किया।

13 - 2024-05-12T131707.256

जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक रवानगी की पल पल की जानकारी मौके से लेती रहीं। सामान्य और पुलिस प्रेक्षक पोलिंग पार्टियों के रवानगी पर नजर बनाए रखे। वहीं कुछ महिला कर्मचारी भी अपने बच्चों के साथ ड्यूटी करने को मजबूर दिखे। भीषण गर्मी के बीच सभी परेशान दिखे। 

ये भी पढ़ें -समाज के सभी वर्गों को समर्पित है भाजपा सरकार :नीरज सिंह

संबंधित समाचार