Video: रायबरेली में मनोज पांडेय के घर पहुंचे अमित शाह, चला बड़ा सियासी दांव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। गृहमंत्री अमित शाह ने सपा के बागी विधायक डा. मनोज पांडेय के घर जाकर ब्राह्मण मतदाताओं को रिझाने के लिए सियासी दांव चलकर विरोधी खेमे में हलचल मचा दी है। जीआईसी मैदान में जनसभा के बाद भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के साथ सीधे डा. मनोज पांडेय के घर पहुंचे। यहां पर उन्होंने चुनाव को लेकर चर्चा की। गृहमंत्री के जाने के बाद भाजपा में चल रहे खेमेबाजी पर भी काफी हद तक विराम लगने की संभावना हो गई है। 

गौरतलब है कि इससे पहले जनसभा में भाजपा प्रत्याशी से दूरी बनाए हुए सदर विधायक अदिति सिंह, पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह समेत तमाम दिग्गज मौजूद रहे। कहीं ना कहीं यह मतदाताओं के बीच भाजपा प्रत्याशी के मजबूती का संकेत माना जा रहा है। इससे पहले गृहमंत्री का शंख बजाकर और पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। वहीं डा. मनोज पांडेय बुके भेंट किया। इस दौरान गृहमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के साथ डा. मनोज पांडेय चुनाव में जीत सुनिश्चित करने और कांग्रेस को घेरने की रणनीति भी बनाते दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें -वीआईपी सीट रायबरेली के लिए अमित शाह ने की जनसभा, कहा- हम एटम बम से नहीं डरते, पीओके भारत का है और रहेगा

संबंधित समाचार