Fatehpur Crime: महिला से पडोसी ने साथियों संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म...शिकायत करने पर जिंदा जलाने की धमकी दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में महिला से पडोसी ने साथियों संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

फतेहपुर, अमृत विचार। घर के बगल में मौजूद कोठरी से भूसा लेने गई महिला के साथ पडोसी ने अपने साथियों संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले मे पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं।

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि 18 फरवरी की रात करीब आठ बजे वह घर के बगल मे बनी कोठरी से जानवरो के लिए भूसा निकालने गई थी। तभी पड़ोस के अशोक कुमार अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पर आ गया और उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

शिकायत करने पर जिंदा जलाने की धमकी दी। मामले की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली मे की कोई कार्यवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: कानपुर के इटावा बाजार में जल संकट, लोगों ने खाली बाल्टी लेकर किया प्रदर्शन, बोले- पानी नहीं तो वोट नहीं

संबंधित समाचार