लोकसभा चुनाव:  चुनाव प्रचार में फूलपुर भाजपा प्रत्याशी अव्वल, 13.53 लाख रुपये किये खर्च 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रत्याशी चुनाव में जन-बल का कर रहे प्रयोग, उनके खर्च पर चुनाव आयोग की नजर

प्रयागराज, अमृत विचार: संगम नगरी प्रयागराज की दो सीटों पर होने वाले चुनाव कस बिगुल बच चुका है। 25 मई को मतदान होना है। इससे पहले प्रत्याशियों ने अपने चुनाव में जन-बल और धन का पूरा प्रयोग कर रह रहे है। जिसको लेकर चुनाव आयोग ने निगरानी शुरु करते हुए प्रत्याशियों का लेखा जोखा मांग लिया है। चुनाव आयोग की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। चुनाव में खर्च के मामले में फूलपुर के भाजपा प्रत्याशी आगे रहे है। उन्होने 13.53 लाख रुपये अब तक खर्च किया है।

सर्किट हाउस में व्यय प्रेक्षक राजकुमार प्रजापति ने फूलपुर के प्रत्याशियों के खर्च का पूरा हिसाब मांगा। फूलपुर के भाजपा प्रत्याशी ने 13.53 लाख रुपये अब तक खर्च किया है।  समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमरनाथ सिंह मौर्य अब तक 7.15 लाख रुपये चुनाव प्रचार में खर्च किया हैं। वहीं बसपा के प्रत्याशी जगन्नाथ पाल ने 4.37 लाख रुपये खर्च किया है।

कुल 12 प्रत्याशियों ने चुनावी प्रचार में किये गये खर्च का पूरा ब्यौरा दिया है।  जिससमे जिलाजीत भारती, प्रमोद पटेल, मुशीर अहमद सिद्दीकी, योगेश कुशवाहा, लाला राम सरोज, सुनील कुमार प्रजापति, डॉ. नीरज और अखिलेश त्रिपाठी शामिल है। जबकि महिमा पटेल समेत चार अन्य प्रत्याशियों को नोटिस भेजा गया है। अपना दल कमेरावादी की प्रत्याशी महिमा पटेल ने खर्चे का ब्यौरा नहीं दिया है।

इनके अलावा नफीस अहमद, संगीता यादव व संजीव कुमार मिश्र ने भी ब्यौरा नहीं दिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा के मुताबिक जिन चार प्रत्याशियों ने खर्चे का लेखा जोखा नहीं दिया है।  उनको  धारा 77 दो अंतर्गत नोटिस भेजी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार