बदायूं: घर में हुआ कलेश तो फंदे पर झूल गई परेशान महिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विजय नगला,अमृत विचार: गृह कलेश में एक महिला ने शनिवार शाम अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर मायका पक्ष पहुंचा लेकिन तहरीर नहीं दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार शाम किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। जिसकी वजह से वह परेशान थी।

थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव सैंजनी निवासी पुष्पेंद्र की शादी आठ साल पहले शिवानी (28) के साथ हुई थी। परिवार में अक्सर किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता था। परिवार के लोग मामला शांत करा देते थे। शनिवार रात शिवानी ने खाना खाया और सोने के लिए अपने कमरे में चली गई थीं। रविवार सुबह वह अपने कमरे से बाहर नहीं आईं तो परिजनों ने उन्हें आवाज लगाई। दरवाजा खटखटाया लेकिन भीतर से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया।

भीतर शिवानी का शव कमरे में लगी कुंडी पर फंदे पर लटका था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस गांव पहुंची। सूचना मिलने पर मायका पक्ष मौके पर पहुंचा। मायका पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की। बताया जा रहा है कि गांव के लोगों ने मायका पक्ष को समझाकर मामला शांत कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हल्का इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की मौत हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बदायूं: पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, ससुराल वाले फरार

संबंधित समाचार