प्रयागराज : प्रधानमंत्री मोदी ने देश की बहनों को सशक्त, स्वाबलंबी बनाने का कार्य किया : रंजना उपाध्याय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

- यूनाइटेड कालेज में भाजपा के महिला सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं की भीड़

 नैनी, प्रयागराज, अमृत विचार।  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 2014 में देश के प्रधान सेवक बनें तो लाल किला से उन्होंने गरीब, किसान, युवाओं के साथ देश की आधी आबादी महिलाओं की बात करते हुए कहा था हमारी देश की बहनों का सम्मान सुरक्षित रहेगा। देश की बहनें सशक्त और स्वाबलंबी होंगी तभी देश बढ़ेगा। उन्होंने 10 वर्षों में महिलाओं, बेटियों के लिए ऐतिहासिक कार्य कर सम्मान से ज़ीने और रहने का समान अवसर दिया। यह बातें यूनाइटेड कालेज में आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कही। 

आगे उन्होंने कहा कि तैंतीस प्रतिशत आरक्षण, महिलाओं के नाम आवास, शौचालय, रसोई गैस देकर जो आंसू पोंछने का कार्य किया है वह ऐतिहासिक कार्य है। इसके पहले की सरकारों ने महिलाओं के बारे में सोचा तक नहीं करनें की बात तो बहुत दूर की है। अब हम आधी आबादी की बारी है कि हमारे लिए जो प्रधानमंत्री कर रहे हैं वह निरंतर आगे भी होता रहें इसलिए हम सब को भाजपा के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को कमल के फूल पर मतदान कर मोदी जी के हाथों को मजबूत करके तीसरी बार मोदी सरकार चार सौ पार के लक्ष्य को साकार करना होगा।

उन्होंने महिलाओं से अपील किया कि आप सभी अपने आस-पास की महिलाओं रिश्तेदारों को भी कमल पर 25 मई को सुबह मतदान करके ही अन्य कार्यों में व्यस्त होना है। इसके पूर्व  अंतरराष्ट्रीय मातृदिवस की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी। सांसद प्रयागराज प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा आप सभी महिलाएं राष्ट्र के नाम मतदान करके अपना कर्तव्य निभाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए। आपकी चिंता अगर मोदी करते हैं तो आप को मोदी की चिंता करनी है।

सेवा ही संगठन का पालन करते हुए नीरज त्रिपाठी पिता की भांति आदर्श स्थापित करनें का कार्य करेंगे। बैठक को महापौर गणेश केसरवानी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी, विधायक राजमणि कोल, लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल, लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल, जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यमुनापार सविता मिश्रा ने की। आभार प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कविता यादव त्रिपाठी ने करते हुए नीरज त्रिपाठी को जिताने की अपील करते हुए महिलाओं को भरोसा दिया जैसे मोदी गारंटी विकास के लेते हैं वैसे ही हम और नीरज त्रिपाठी आपके सुख-दुख में सम्मिलित होकर आपके कंधे से कंधा मिलाकर रहने और आपके दुःख दर्दों को कम करने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर बंदे मातरम के साथ व समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम में डा.कृतिका अग्रवाल,आकाक्षा सोनकर, वंदना सिंह, सुमन जायसवाल, शिखा खन्ना, शिखा रस्तोगी, मोनिका अरोरा, लिपिका सिंह, प्रीति सहाय, किरण जायसवाल, कुसुम केसरवानी, पूजा मिश्रा, संतरा निषाद, शोभा द्धिवेदी, सुधा केसरवानी, उमाबारी, सुनीता चोपड़ा, तबस्सुम जहां, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, राजेश केसरवानी आदि के साथ हजारों में महिलाएं मौजूद रहीं।

 

 

संबंधित समाचार