बदायूं: जिम्मेदार मौन, थम नहीं रहे खनन करती ट्रॉलियों के पहिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अवैध खनन करत मिट्टी ले जाता ट्रैक्टर ट्रॉली

बदायूं, अमृत विचार। शासन और प्रशासन की कोशिशों के बाद भी अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। फर्क इतना है कि पहले दिन में होता था अब रात में किया जा रहा है। जिम्मेदार मौन हैं। जिससे खनन करती ट्रॉलियों के पहिए नहीं थम पा रहे हैं। अवैध खनन की जानकारी हेाने के बाद भी इस पर रोक नहीं लगाई जा रही है। 

कुछ समय पहले दिन में अवैध खनन किया जाता था। अवैध खनन को लेकर समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित की गईं। कुछ लोगों ने जिला प्रशासन से शिकायत भी की। भाकियू ने इस पर बैठक कर जिला प्रशासन को चेतावनी दी। जिसके बाद जिला प्रशासन के जिम्मेदारों की नींद टूटी और दो चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज कर दिया। जिससे अवैध खनन करने वालों ने अपने काम करने का समय बदल दिया। 

अवैध खनन करने वाले अब दिन की बजाय रात को गांव देहात से लाकर मोटे दामों में मिट्टी बेचते हैं। जो शहर में रोड किनारे जगह जगह पड़ी दिखती हैं। मगर जिम्मेदारों को अब कोई मतलब नहीं है। शाम आठ बजे से अवैध खनन का धंधा शुरू कर दिया जाता है जो रात 12 बजे तक जारी रहता है। इस समय जिला प्रशासन और जिम्मेदार विभाग के अधिकारी गहरी नींद में होते हैं इसलिए अवैध खनन करने वाले आराम से काम करते हैं।

ये भी पढे़ं- बदायूं: गांव में जलभराव, नाले के पानी में तैरने लगी मछलियां...वीडियो वायरल

 

संबंधित समाचार