शाहजहांपुर: बीजेपी के लिए वोट डलवाने से मना करने पर पीटने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थाने में मौजूद प्रधान पिंटू वर्मा के भाई बीपी वर्मा

सिधौली, अमृत विचार। ग्राम पंचायत के पिंटू वर्मा के छोटे भाई बीपी वर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह कस्बे में पेट्रोल पंप के पास अपनी गाड़ी का पंचर जुड़वा रहे थे। 

इसी दौरान एक कथित फौजी आया और उसने कहा कि तुम गांव के प्रधान हो, भाजपा के लिए वोट दो और दिलवाओ। जब बीपी ने कहा कि मतदान अपने मन पर आधारित है, जो जिसे चाहे उसे मतदान करे। वह किसी से कुछ नहीं कह सकते। तभी आरोपी ने गाली गलौज के साथ बीपी के साथ मारपीट की। बीपी ने बताया कि आरोपी ने भाजपा को वोट नहीं दिलवाने पर जान से मार देने और कस्बे में नहीं रहने देने की धमकी दी।

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: सात माह की बच्ची को उठा ले गए बंदर, सुबह मिला शव...परिवार में कोहराम

 

संबंधित समाचार