सीएम योगी ने कांग्रेस साधा निशाना, कहा- राहुल को रायबरेली में पाकिस्तान के मंत्री का मिल रहा समर्थन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लालगंज के ऐहार स्थित बाल्हेश्वर मंदिर में जनसभा के दौरान राहुल गांधी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल को पाकिस्तान के मंत्री का रायबरेली में समर्थन मिल रहा है। यह वही पाकिस्तान का मंत्री है, जिसने पुलवामा हमले का समर्थन किया। ऐसे में राहुल का पाकिस्तान से क्या संबंध है में नही जानता। वर्तमान में मोदीजी का दो ही लोग विरोध कर रहे हैं, एक रामद्रोही और दूसरा पाकिस्तान। इनके शब्द एक ही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर भारत में नही तो क्या इटली में बनेगा। भाषण के दौरान  शिवपाल को भी घेरा। कहा कि यह रामभक्तों पर गोली चलवाते है और बताते हैं राम मंदिर बेकार बना है। दिल्ली के सिंघासन पर राम भक्त ही राज करेगा। प्रभु चाहते है की उनका भक्त राज करें। हम जब परलोक जायेंगे तो अपने पूर्वजों को बताएंगे कि आपके संकल्प को पूरा करके हमने राम मंदिर बनवाया है।

कांग्रेस और सपा का गंठबंधन वही राग अलाप रहा है। कांग्रेस ने कहा था कि राम तो हुए ही नही, कृष्ण तो हुए ही नही। ये चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच सिमट गया है। उन्होंने कहा कि जो राम को लाये हैं हम उनको लायेंगे। अब राम भक्त ही शासन करेगा।

उन्होंने कहा कि रहेंगे हिंदुस्तान में, वोट मांगेंगे रायबरेली में और समर्थन करता है पाकिस्तान। मोदी जी के समय मे सीमा सुरक्षित है। प्रियंका से पूछा कि आपने क्या किया। मोदी जी ने पैसे दिया तब रेल कोच, एम्स बने। भीखमंगे पाकिस्तान में राशन के लिए दंगे हो गए। पाकिस्तान का समर्थन करने वाले पाकिस्तान चले जाएं यहां बोझ न बने।

यह भी पढ़ें:-UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: यूपी में सुबह 11 बजे तक 27.12 प्रतिशत हुआ मतदान, जानें कहां पड़े कितने फीसदी वोट

संबंधित समाचार