माल लदान में बेहतर सुविधा दे रहा है पूर्वोत्तर रेलवे, कमाए 24.09 करोड़
लखनऊ, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन व्यापारियों, औद्यौगिक प्रतिष्ठानों को बेहतर माल-लदान की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। माल लदान में बढ़ोत्तरी के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय व मण्डल स्तर पर बिजनेस डेवलपमेंट यूनिटों के सुनियोजित प्रयासों से पूर्वोत्तर रेलवे पर वर्ष 2023-24 में कुल 4.245 मीलियन टन माल का लदान हुआ। ये गत वर्ष की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2023-24 में माल लदान से ₹483.47 करोड़ की आय हुई जबकी 2022-23 में इस मद में ₹462.20 करोड़ की आय हुई। वर्ष 2024-25 के माह अप्रैल में 0.2022 मीलियन टन माल लदान हुआ, जिससे ₹24.09 करोड़ की आय हुई।
ये भी पढ़ें -लोकसभा चुनाव: प्रयागराज में दो साल बाद अब आएंगी मायावती, 18 मई को सोरांव में करेंगी जनसभा
