Lok Sabha Election 2024: उन्नाव में युवाओं और बुजुर्गों में मतदान को लेकर जोश, लंबी-लंबी लगी कतारें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में युवाओं और बुजुर्गों में मतदान को लेकर जोश

उन्नाव, अमृत विचार। लोकतंत्र का महापर्व सोमवार को सुबह सात बजे से शुरू हो गया। जहां अधिकारी जनपद के थानाक्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। सुबह सात बजे से मतदान केन्द्रों पर वोट डालने के लिये मतदाताओं की कतारें लगी रही। वहीं युवा और बुजुर्ग मतदान करने के लिये खासे उत्साहित दिखे।

बता दें सोमवार सुबह सात बजे से ही मतदताओं की लंबी कतारें मतदान केंद्र के बाहर लगी रहीं। जनपद में 2498 बूथों पर मतदान जारी है। जनपद में आज 23 लाख से अधिक मतदाता अपने वोट का प्रयोग कर एक मजबूत सरकार बनाने का संकल्प ले रहे हैं। हालांकि शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के लिये सुबह से ही लाइनें देखने को मिल रहीं हैं रही। 

इस बार हुए मतदान में मतदाता जोरशोर से मतदान का हिस्सा बनने के लिये तैयार हैं। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी अन्नू टंडन ने राजा शंकर सहाय इंटर कॉलेज में अपने मत का किया प्रयोग। बसपा प्रत्याशी अशोक पांडे ने पण्डित शिवराज इंटर काॅलेज में वोट दिया। कमिश्नर रोशन जैकब और आईजी तरुण गाबा सदर क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे।

ये भी पढ़ें- LIVE UP Lok Sabha Phase 4 Election: कानपुर में एक बजे तक 33.79% और अकबरपुर लोकसीट में 38.2% हुआ मतदान, Unnao में BLO ने जिंदा को दिखाया मृतक

संबंधित समाचार