बाराबंकी हादसा: ऑक्सीजन प्लांट का बॉयलर फटा, एक कर्मचारी की मौत
बाराबंकी, अमृत विचार। जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहाँ एक ऑक्सीजन प्लांट का बॉयलर फटने से एक कर्मचारी के शरीर के चीथड़े उड़ गए। बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद के पास स्थित शारंग प्लासटेइंज नाम के ऑक्सीजन प्लांट में भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि प्लांट का टिन शेड उड़ गया और उसमें काम कर रहे एक मजदूर लालजी यादव के चीथड़े उड़ गये। इस ऑक्सीजन प्लांट पर ऑक्सीजन सिलिंडर की रिफिलिंग होती है और रोज की तरह आज भी काम चल रहा था।
इस दौरान प्लांट में अचानक तेज विस्फोट हुआ, जिससे आसपास के लोग दहल गए। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो देखा मलबा तीन-चार सौ मीटर की दूरी तक बिखरा था। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है। प्लांट में काम करने वाले मजदूर ने बताया कि जिस जगह विस्फोट हुआ वहां पर मनेरा गांव का लालजी नामक यादव नाम ता श्रमिक काम कर रहा था। जो विस्फोट की चपेट में आया और उसके चीथड़े उड़ गए।

बाराबंकी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि ऑक्सीजन रिफलिंग सेंटर पर एक ऑक्सीजन सिलेंडर में अज्ञात कारणों से ब्लास्ट हुआ है। हादसे में एक मजदूर की मौत हुई है। जबकि एक मजदूर घायल है। हादसा किस वजह से हुआ इसकी जांच चल रही है।
ये भी पढ़ें -अमेठी में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह पर FIR दर्ज, BJP कार्यकर्ता ने लगाया ये बड़ा आरोप
