सत्ता में आई बीजेपी तो खत्म कर देगी आरक्षण :राहुल गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी राहुल गांधी सोमवार को बछरांवा विधानसभा के महराजगंज में एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि रायबरेली से उनका पुराना नाता है।

उन्होंने कहा कि मेरे नाना जवाहरलाल नेहरू ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत रायबरेली से की थी। खेतों में किसानों व मजदूरों के साथ उन्होंने शुरुआत की। उन्होंने कहा कि रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं। अजीब सा चुनाव है क्योंकि पहली बार हिंदुस्तान के इतिहास में बीजेपी के लोग आरएसएस के लोग हमारे संविधान को खत्म करने में लगे हैं। उनके नेताओं ने साफ कहा है कि हम अगर चुनाव जीतेंगे तो संविधान को बदल देंगे। राहुल ने कहा यह लड़ाई संविधान को बचाने की है। लड़ाई किसानों को अधिकार दिलवाने की है। गरीबों की रक्षा करने की है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने भी भाजपा और मोदी पर हमलावर रही। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी इकलौते नेता हैं जिन्होंने आपकी समस्याएं समझने के लिए 4 हजार किलोमीटर की यात्रा की। मैं बचपन से जानती हूं कि राहुल को अन्याय नही पसंद है। उन्होंने जीवन भर न्याय की लड़ाई लड़ी है। उन्हें जिताइए और न्याय का साथ दीजिए, वे आपकी लड़ाई लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें -Lok Sabha Election 2024: सांसद सुब्रत पाठक ने पीठासीन अधिकारी पर लगाया आरोप, बोले- सपा के पक्ष में मतदान को बना रहीं दबाव

संबंधित समाचार