Lok Sabha Election 2024: शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
कानपुर, अमृत विचार। चौथे चरण का चुनाव जिले में सुबह 6 बजे से ही शुरू हो गया था। प्रशासन की ओर से चुनाव को लेकर पहले ही तैयारियां कर ली गई थीं। शांतिपूर्ण निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह, डीसीपी मुख्यालय आशीष श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने चुन्नीगंज स्थित जी आई0सी0आई0 गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, हर साहब महाविद्यालय तथा हलीम कॉलेज का निरीक्षण किया।

सुनौढा केंद्र पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखा। घूँघट की ओट में मतदान के लिए कतार मे खड़ी की महिलाएं देखी गईं। वहीं 85 वर्षीय सूबेदार भी वोट डालने के लिए जाते देखे गए।
