लखनऊ : परिवहन निगम की बस ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दोपहर को स्कूल से घर लौट रही थी छात्रा, हादसे के बाद पैर में आई चोट

अमृत विचार, लखनऊ।  कैंट थाना अंतर्गत करियप्पा चौराहे  सोमवार दोपहर परिवहन निगम (UPSRTC)की अयोध्या डिपो की बस ने साइकिल सवार इंटरमीडिएट की छात्रा स्वीटी को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे को देख राहगीरों की भीड़ घटनास्थल के पास उमड़ गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को कमांड अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है।

प्रभारी निरीक्षक गुरप्रीत कौर के मुताबिक, सदर निवासी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी संजय कुमार की बेटी स्वीटी आर्मी पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट में पढ़ती है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह स्कूल की छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। करियप्पा चौराहे पर परिवहन निगम (UPSRTC)की बस ने छात्रा की साइकिल पर टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से छात्रा छिटक कर गिर पड़ी तभी बस का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया।। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद चौराहे पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल लोगों ने छात्रा को बस के नीचे निकाला और उसे फौरन कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर लिया गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार