शिक्षक देश के भाग्य निर्माण की पहली कड़ी :उमेश द्विवेदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा जिले के प्रधानाचार्य, प्रबन्धक व अध्यापकों के साथ जिला संगोष्ठी की। जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न जिला संगोष्ठी में मुख्यतिथि के रूप लखनऊ खण्ड के शिक्षक सदस्य विधान परिषद उमेश द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा प्रत्याशी साकेत मिश्रा उपस्थित रहे।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिले के विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व अध्यापकों के साथ जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिले भर से आये शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला संगोष्ठी के मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित उमेश द्विवेदी ने कहाकि जब समाज और देश को सही दिशा देने की आवश्यकता हो तो शिक्षक सबसे पहले आगे आता है। शिक्षक देश के भाग्य निर्माण की पहली कड़ी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार देशवासियों सहित ही शिक्षकों के उत्थान, उनके अधिकारों व उनके सम्मान के सदैव कटिबद्ध रही है। इसका अंदाज़ा इससे लगाया जा सकता है कि पहले भाजपा शिक्षक एमएलसी के लिए दूसरे का समर्थन करती थी लेकिन जब उनको सदन में शिक्षक हितों के लिए आवाज़ ना उठाते हुए देखा तो भाजपा ने स्वयं शिक्षक एमएलसी का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। तब से शिक्षकों के हितों के लिए सरकार द्वारा कई पुराने व निष्प्रयोज्य नियमों का बदलाव करके शिक्षक को समाज मे सम्मान व उनका अधिकार दिलाने का कार्य किया है। 

लोकसभा प्रत्याशी साकेत मिश्रा ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पाकर अपने जीवन स्तर को सुधारने का कार्य कर रही है। 2014, 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आप सभी समाज के प्रबुद्धजनों के भरपूर आशिर्वाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो बार प्रधानमंत्री बने अब फिर अवसर है कि आप देश के भविष्य का निर्णय लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प में अपनी भागीदारी प्रदान करें। जिला संगोष्ठी का समापन जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी द्वारा किया गया। 

जिला संगोष्ठी में लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पाण्डेय, शिक्षण संस्थान के क्षेत्रीय सह संयोजक सत्यव्रत सिंह ने भी अपने विचार रखे। जिला संगोष्ठी में जिला महामंत्री पुरुषोत्तम कौशल, भुदेश्वर पाण्डेय, शैलेन्द्र त्रिपाठी "अंकुर" शिव कुमार शुक्ला ,राज किशोर पाण्डेय, अवधेश वर्मा, अरुण पाण्डेय, अनिल मिश्रा, सुनील निषाद सहित भारी संख्या में प्रधानाचार्य व प्रबंधक, शिक्षक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -PM modi road show: मालवीय जी को नमन कर पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, CM योगी भी हैं साथ

संबंधित समाचार