बरेली: डीएम के निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरे हालात, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर निरीक्षण करते डीएम रविन्द्र कुमार(फोटो)
बरेली, अमृत विचार: निरीक्षण कर डीएम रविंद्र कुमार के जाते ही जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं फिर पुराने ढर्रे पर आ गईं। डीएम की मौजूदगी तक डॉक्टर सक्रिय दिखे। उनके जाने के बाद अव्यवस्थाएं फैल गईं। पर्चा बनवाने से लेकर ओपीडी में इलाज के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई कक्षों से डॉक्टर नदारद दिखे। सोमवार को 1376 मरीज इलाज के पहुंचे। सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार और डायरिया के लक्षण वाले सामने आए।
थक कर जमीन पर बैठ गए बुजुर्ग मरीज
जिला अस्पताल में ओपीडी परिसर संकरा है। घंटों मरीजों को लाइन में लगना पड़ा। कई बुजुर्ग मरीज थक कर जमीन पर बैठ गए।
मरीजों का छलका दर्द
पैर में फ्रैक्चर है। अस्पताल सुबह 8 बजे पहुंच गई थीं। 11 बज चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया है---रामवती, निवासी जसौली।
सीने में गंभीर समस्या है। नौ बजे से पर्चा बनवा कर लाइन में लगी हूं, दो घंटे हो गए हैं लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया है---धनदेवी, निवासी चनेहटी।
यह भी पढ़ें- बरेली: शाहजहांपुर से मुरादाबाद जा रहे डॉक्टर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
