प्रयागराज : अलोपशंकरी मंदिर परिसर में रह रहे 33 परिवारों के घरों पर चस्पा नोटिस
महाकुंभ से पहले होना है जीर्णोद्धार
अमृत विचार, प्रयागराज। अलोपशंकरी मंदिर परिसर में दशकों से रह रहे 33 परिवारों के बेघर होने का खतरा बढ़ गया है। परिवारों को घर खाली करने के लिए पहले चेतावनी दी गई। अब परिसर के अंदर घरों की दीवारों पर नोटिस चस्पा की गई है।
मकानों के ध्वस्तीकरण से पहले प्रयागराज विकास प्राधिकरण और छावनी परिषद के अधिकारियों ने मंदिर परिसर का दौरा किया। लोगों को घर खाली करने की लगातार चेतावनी दी जा रही है। परिसर में रहने वाले सभी परिवार के लोग मंदिर के आसपास पूजन सामग्री बेचते हैं।
महाकुम्भ के पहले इस मंदिर का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए रक्षा संपदा विभाग से एनओसी मांगी गई है। काम शुरू करने के पहले मंदिर परिसर को खाली कराया जा रहा है।
