Unnao Accident: तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक में मारी टक्कर; महिला की मौत, आरोपी चालक भागने में रहा कामयाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गंगा स्नान कर लौटते समय हुआ हादसा

उन्नाव, अमृत विचार। बिहार थानांतर्गत भगवंतनगर कस्बा के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें पड़ोसी के साथ गंगा स्नान कर लौट रही महिला बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गई। उसे पास के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लखनऊ जिला के निगोहा थानाक्षेत्र के परमपुर गांव निवासी विद्या देवी (45) पत्नी विश्राम रावत सोमवार को अपने पड़ोसी रामविलास लोध के साथ बाइक से गंगा स्नान करने बक्सर गंगा तट आई थी। स्नान व चंडिका माता मंदिर में दर्शन कर लौटते समय भगवंतनगर कस्बा में सामने से आ रहे ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। 

पीछे बैठी विद्या देवी उछलकर सड़क पर गिर गईं। इसमें उसके सिर पर गंभीर चोटें आ गईं। राहगीरों ने उसे पास के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चला रहा पड़ोसी बाल-बाल बच गया। महिला का पति मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता है। उसकी मौत से पति व बेटे अनिल कुमार के अलावा बेटी संध्या व खुशी रो-रोकर बेहाल रही। हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर भाग निकला।

यह भी पढ़ें- Banda: एफएसटी व एसएसटी टीम अधिकारियों को प्रेक्षकों ने दिए निर्देश, वीडियोग्राफी के साथ सभी वाहनों की गहनता से की जाए चेकिंग

 

संबंधित समाचार