आम आदमी पार्टी ने ‘वॉशिंग मशीन का काला जादू’ अभियान किया शुरू, क्या है मकसद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली- आदमी पार्टी ने आम आदमी को देश के हालात को लेकर जागरूक करने के मकसद से मंगलवार को ‘वॉशिंग मशीन का काला जादू’ अभियान शुरू किया। पार्टी के नेता ने यह जानकारी दी। अभियान की शुरुआत पर ‘आप’ की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दावा कर रही है कि वह भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम लोगों को इन दावों की सच्चाई के बारे में बताएंगे।’’ भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे अजित पवार, अशोक चव्हाण और हिमंत विश्व शर्मा जैसे नेताओं को पार्टी में शामिल करने को लेकर विपक्षी दल भाजपा के लिए अक्सर ‘वॉशिंग मशीन’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं।

मशीन कैसे काम करती है, इसका प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने छह माह तक अभियान चलाया और आरोप लगाया था कि हिमंत विश्व शर्मा शारदा घोटाले में शामिल थे। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन फिर उन्हें भाजपा में शामिल कर लिया गया और उनके सारे दोष धुल गये।’’ 

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव, बालकृष्ण, पतंजलि आयुर्वेद को जारी अवमानना नोटिस पर आदेश सुरक्षित रखा 

संबंधित समाचार