Farrukhabad: सपा समर्थक ने पीएम मोदी व सीएम योगी को दी भद्दी-भद्दी गालियां, जाति विशेष को भी बनाया निशाना, ऑडियो वायरल
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना नवाबगंज क्षेत्र में सपा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य के समर्थक द्वारा पांच फर्जी वोट डालने, सीएम योगी व पीएम मोदी को भद्दी-भद्दी गालियां देने का ऑडियो वायरल हो गया। सपा प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य के समर्थक ने जाति विशेष को भी भद्दी-भद्दी गालियां दी, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल ऑडियो की पुष्टि अमृत विचार डॉट कॉम नहीं करता है।
ऑडियो में सपा समर्थक थाना नवाबगंज के गांव कड़ौली निवासी सुनील यादव कह रहा है कि जब तक सपा सरकार नहीं आएगी मुझे चैन की नींद नहीं आएगी। ऑडियो में सपा समर्थक ने भाजपा समर्थकों के लिए भी कई अपशब्दों से भरी बातें बोलीं।
फोन पर बात कर रहे युवक से सपा समर्थक ने जाति विशेष को निशाना बनाते हुए उनके लिए भद्दी गालियों का इस्तेमाल किया। थानाध्यक्ष आमोद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
