देहरादून: यमुनोत्री और गंगोत्री धाम जा रहें हैं तो ये नंबर सेव कर लीजिए मोबाइल पर...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। अगर आप यमुनोत्री और गंगोत्री धाम जा रहे हैं तो अपने मोबाइल पर नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर सेव कर लें। तीर्थयात्रियों की मदद को प्रशासन ने हेल्पलाइन नम्बर जारी किए हैं। आपदा और पुलिस के हेल्पलाइन नम्बरों पर 24 घंटे दोनों धामों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग भी शीर्ष अफसरों को दी गई है। ताकि तीर्थयात्रियों की हर समस्या का त्वरित निदान हो सके।

इन नम्बरों पर तीर्थयात्री धामों से जुड़ी कोई भी जानकारी और समस्या का समाधान ले सकते हैं। कंट्रोल रूम में 24 घण्टे तीर्थयात्रियों को समाधान की जानकारी मिलेगी। 

जिला आपदा कंट्रोल रूम-01374-222722, 222126

टोल फ्री नम्बर-1077

मोबाइल-7500337269

व्हाट्सएप-7310913129

पुलिस कंट्रोल रूम-9411112976, 8868815266

संबंधित समाचार