श्रावस्ती: एसएसबी कमांडेंट ने भारत- नेपाल सीमा का गश्त कर लिया सुरक्षा का जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। मंगलवार को रबींद्र कुमार राजेश्वरी, कमांडेंट 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के नेतृत्व में ‘जी’ समवाय सुईया और ‘सी’ समवाय तरुस्मा के कार्यक्षेत्र में स्थित भारत–नेपाल सीमाक्षेत्र में जवानों के साथ गश्त कर सीमा स्तंभों का निरीक्षण किया एवं सीमाक्षेत्र का जायजा लिया। 

इस दौरान कमांडेंट के द्वारा चेक पोस्ट सुईया से लेकर ‘सी’ समवाय तरुस्मा के कार्यक्षेत्र के सीमा स्तम्भ संख्या 636 तक के सीमा क्षेत्र की सुरक्षा का जायजा लिया साथ ही लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर रखते हुए सीमा पर चौकसी बरतने हेतु लगातार नाका, पेट्रोलिंग और मोबाइल चेक पोस्ट के माध्यम से आने- जाने वाले लोंगो से गहनता से पूछताछ और पहचान पत्र की जाँच।

मोटर साइकिलों एवं वाहनों की भी सघनता से तलाशी करने के लिए जवानों को निर्देशित किया।सीमावर्ती गांवों के नागरिकों के साथ समन्वय, भाईचारा एवं तालमेल बनाकर रखने, जिससे कि सीमावर्ती नागरिको के दिलो में सुरक्षा की भावना बनी रहे।इस मौके पर  केएच नाभाचंद्रा सिंह सहायक कमान्डेंट, कम्पनी कमांडर ‘सी’ समवाय तरुस्मा और ‘जी’ समवाय प्रभारी निरीक्षक मानबहादुर गुरुंग और अन्य बलकर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -Lok Sabha Elections 2024: रायबरेली और अमेठी में सपा के सहयोग से कांग्रेस की संभावनाओं को मिला बल

संबंधित समाचार