बहराइच में नहीं थम रहा मादक पदार्थों की तस्करी का सिलसिला, स्मैक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिहीपुरवा/ बहराइच, अमृत विचार। मोतीपुर थाना क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस के जवानों ने पेट्रोलिंग के दौरान एक नेपाली नागरिक को 16 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में मोतीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम और एसएसबी के जवानमोतीपुर थाना क्षेत्र के बलाई गांव के पास सोमवार रात को गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 665 के पास से चेकिंग के दौरान सुदीप चौधरी पुत्र टेक बहादुर चौधरी निवासी बुद्धापथ वार्ड नं0-06 सुरखेत जिला सुरखेत राष्ट्र नेपाल को 16 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के बाद अभियुक्त के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। टीम में उप निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षु एसआई हेमन्त कुमार सिंह, सिपाही जितेन्द्र यादव और एसएसबी के जवान शामिल रहे।

ये भी पढ़ें -Video: गोंडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत अंतर जनपदीय गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

संबंधित समाचार