दिल्ली के आईटीओ में आयकर विभाग की इमारत में लगी आग, अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के आईटीओ में मंगलवार को आयकर विभाग की इमारत में आग लग गई। घटना से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने जानकारी दी। आयकर विभाग की जिस इमारत में आग लगी, उसके ठीक सामने पुराना पुलिस मुख्यालय था जो अभी भी सुरक्षा बलों की कुछ इकाइयों का केन्द्र है। 

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने कहा, ''हमें दोपहर 3.07 बजे आयकर विभाग की इमारत में आग लगने की सूचना मिली। हमने कुल 21 दमकल गाड़ियां भेजी हैं। हमने आगे लगने की जांच और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी है।'' सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो के अनुसार, इमारत के भीतर लोगों ने आग से बचने के लिए खिड़की के किनारों पर शरण ली थी। घटना के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। 

ये भी पढ़ें-  दोस्त का समर्थन करने गया था', आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज होने पर बोले अल्लू अर्जुन

संबंधित समाचार