प्रयागराज : पढ़ाई के लिए डांटने पर हेड कांस्टेबल के बेटे ने की खुदकुशी
नैनी, अमृत विचार : कोतवाली नैनी अंतर्गत प्रयागपुरम मोहल्ले में हेड कांस्टेबल के किशोर पुत्र ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर नैनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चीनी मिल के पास कालोनी प्रयागपुरम नैनी निवासी हेड कांस्टेबल चालक दयाशंकर शुक्ला थाना धूमनगंज में तैनात हैं। उनके के निजी आवास मे छोटे पुत्र अंकित शुक्ला (17) ने अपने कमरे का अंदर से दरवाजा बंद कर पंखे मे रस्सी से फंदा बनाकर उससे झूल गया।
जानकारी होने पर परिजनों ने दरवाजे के ऊपर रोशनदान का ग्रिल तोड़कर अंकित को उतारकर इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। अंकित कक्षा 11 का छात्र था। पुलिस के मुताबिक परिवारीजन द्वारा पढाई को लेकर उसको डांट देने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की घटना घटित होना ज्ञात हआ है।
