बरेली: 9 स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर की तैनाती नहीं, नर्सिंग स्टाफ के भरोसे मरीजों का इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार: शहरी क्षेत्र में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर डॉक्टरों की कमी मरीजों के इलाज में रोड़ा साबित हो रही है। नगरीय क्षेत्र में 34 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचसीडब्ल्यू) संचालित हैं।

करीब एक साल से सिर्फ 25 में ही डॉक्टरों की तैनाती है। 9 सेंटरों पर डॉक्टरों के पद रिक्त हैं। यहां नर्सिंग स्टाफ ही मरीजों को इलाज दे रहा है। कुछ डॉक्टरों को दो केंद्रों से अटैच किया गया है।

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि सभी एचडब्ल्यूसी संचालित हैं, जिन सेंटरों पर डॉक्टरों की तैनाती नहीं है, वहां जल्द तैनाती कर दी जाएगी। इसकी प्रक्रिया जारी है। मरीजों का इलाज प्रभावित न हो, इसके लिए अन्य सेंटरों के डॉक्टरों को सप्ताह में दो-दो दिन सेवाएं देने का आदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: चुनाव ड्यूटी में गैरहाजिर रहे 64 और कर्मचारियों पर FIR 

संबंधित समाचार