लखीमपुर खीरी: रास्ते पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी,अमृत विचार: थाना ईसानगर क्षेत्र के खजुहा गांव में एक युवक का उसके घर के बाहर रास्ते पर शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले में रस्सी के कसने के निशान है। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है और जांच शुरू कर दी है। 

थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव खजुहा निवासी राम विजय पुत्र छेद्दू (38) का शव बुधवार की सुबह उसके घर के बाहर रास्ते में पड़ा देखा गया। सूचना पर तमाम ग्रामीण और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव देख परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई।

मृतक के गले पर रस्सी के निशान देखे गए हैं। इससे परिवार के लोगों ने उसकी हत्या होने का शक जाहिर किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। परिवार के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी।

ये भी पढ़ें-  लखीमपुर-खीरी: पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में महिला समेत पांच घायल, दो की हालत गंभीर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म