बहराइच : पूर्व विधायक और उनकी पत्नी ने थामा भाजपा का दामन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती लोकसभा चुनाव से पूर्व सदस्यता लेने पर पार्टी को मिल सकता है लाभ  

बहराइच, अमृत विचार। महसी के पूर्व सपा विधायक और उनकी पत्नी ने बुधवार को लखनऊ मुख्यालय में भाजपा का दामन थाम लिया। सपा के पूर्व विधायक की पत्नी भी विधायक रह चुकी हैं। 

जिले के राम गांव क्षेत्र निवासी पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता की। दिलीप वर्मा तीन बार विधायक रह चुके हैं।उनकी कुर्मी समाज में अच्छी पैठ है।  श्रावस्ती लोकसभा चुनाव का भी मतदान होना बाकी है। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी ने कुर्मी बाहुल्य श्रावस्ती सीट पर समाज का लाभ लेने के लिए दिलीप वर्मा को पार्टी में शामिल कराया है।

बुधवार को लखनऊ मुख्यालय पर दिलीप वर्मा और पूर्व विधायक उनकी पत्नी माधुरी वर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया। वही चुनावी पंडितों का कहना है कि अगर बहराइच सुरक्षित सीट के चुनाव से पूर्व दिलीप वर्मा को पार्टी में शामिल कराया जाता तो इसका लाभ यहां के चुनाव में भी मिलता। हालांकि पार्टी को कितना लाभ होगा यह आने वाला समय बताएगा। मालूम हो कि भाजपा और कांग्रेस से दिलीप वर्मा की पत्नी माधुरी वर्मा भी दो बार विधायक रहने के साथ एमएलसी भी रह चुकी हैं।

 

संबंधित समाचार