उप्र: कांग्रेस के दो और सपा के एक प्रत्याशी का नामांकन खारिज, 93 मैदान में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा की सात सीटों के लिये 3 नवम्बर को होने वाले उप चुनाव के लिये दाखिल पर्चों में 39 को तकनीकी कारणों से खारिज कर दिया गया। इस प्रकार अब कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत 93 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। निर्वाचन …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा की सात सीटों के लिये 3 नवम्बर को होने वाले उप चुनाव के लिये दाखिल पर्चों में 39 को तकनीकी कारणों से खारिज कर दिया गया। इस प्रकार अब कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत 93 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच में 39 पर्चे खारिज किये गये हैं। अमरोहा के नौगांव सादात में छह, टूंडला में चार, उन्नाव के बांगरमऊ में पांच, कानपुर के घाटमपुर में 13, देवरिया में सात और जौनपुर के मल्हनी में चार पर्चे जांच के बाद खारिज किये गये। बुलंदशहर में सभी 19 उम्मीदवारों के पर्चे दुरूस्त पाये गये।

टूंडला सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहलता बबली का नामांकन पत्र खारिज होने से समर्थकों में निराशा का माहौल है वहींं कानपुर के घाटमपुर में कांग्रेस उम्मीदवार रामदास का पर्चा खारिज हो गया। उन्नाव के बांगरमऊ में सपा की वंदना पाल का पर्चा खारिज हो गया। इसके बाद अब नौगांव सादात में 16,टूंडला में 10,बांगरमऊ में दस,बुलंदशहर में 19,घाटमपुर में छह,देवरिया में 14 और मल्हनी में 18 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।

संबंधित समाचार