बरेली: हाईटेंशन लाइन की चपेट आए गोवंशीय पशु, तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: इज्जतनगर के कलापुर गांव में बुधवार को नीचे लटक रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एक संगठन के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

चार दिन पहले रिठौरा क्षेत्र में फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई थी। अधिशासी अभियंता प्रथम यूसी सोनकर ने बताया कि खंभों के पास ग्रामीणों ने मिट्टी डाल दी थी। जिससे तार काफी नीचे आ गए थे। अब मिट्टी हटाने के बाद तारों को ऊंचा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: जमानत का विरोध करने पर हमला, छेड़खानी कर अपहरण की कोशिश...फाड़े कपड़े

संबंधित समाचार