हरियाणा: सोनीपत में बॉयलर फटने से दो की मौत, 25 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। हरियाणा के सोनीपत में बॉयलर फटने से दो लोगों की जान चली गई और 25 लोग घायल हो गये हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। सोनीपत के कुंडली शहर में बुधवार की रात यह घटना हुई। कुंडली नगर के थाना प्रभारी देवेन्दर सिंह ने फोन पर बताया, ''हमें घटना स्थल से दो शव मिले हैं। विस्फोट से 25 लोग घायल हो गये है।'' बॉयलर फटने के कारण हुए धमाके से निकटवर्ती इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। 

ये भी पढ़ें- नकली पुलिसकर्मियों ने कैफे मालिक से लूटे 25 लाख रुपये, चार गिरफ्तार...जानें पूरा मामला

 

 

संबंधित समाचार