Hardoi news: भतीजों से परेशान चाचा ने की आत्महत्या!... माचिस के टुकड़े पर लिखी वजह 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। अधेड़ ने माचिस के टुकड़े पर एक साल से अपने चचेरे भतीजों के सताने की बात लिखी और उसके बाद गांव के बाहर तालाब के किनारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसकी जेब से उस माचिस के टुकड़े को बरामद कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। मामला बेहटा गोकुल थाने के दुलारपुर का बताया गया है।

बताया गया है कि गुरुवार की सुबह दुलारपुर गांव निवासी 53 वर्षीय विनोद चौहान पुत्र भगवान बक्श ने गांव के उत्तर तालाब के किनारे नीम के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसकी जेब से माचित का टुकड़ा निकाला,जिस पर लिखा था कि उसके चचेरे भाई बाबू के पुत्र उसे करीब एक साल से सता रहे थे। उसके आगे उसने सरताज के ऊपर कुछ रुपयों का उधार होना लिखा है। विनोद की शादी शाहाबाद कोतवाली के हैदरपुर की कुसुम के साथ हुई थी,उसके कोई बच्चे नहीं थे। लोगों का कहना है उसकी जायदाद के लिए बाबू के पुत्र उसे सता रहे थे,उसी के चलते मजबूरी में उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि शव को कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। माचिस के लिखे हुए टुकड़े को कब्ज़े में लेते हुए जांच की जा रही है।

पड़ोसी के बगल में पड़ा देखा गया शव,हत्या की लगाई जा रहीं अटकलें
टड़ियावां में शाम को घर से निकले युवक का शव पड़ोसी के मकान के बगल में पड़ा देखा गया। इसका पता होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। युवक के माथे पर लगी चोंट से उसकी हत्या की अटकलें लगाई जा रहीं है,पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है,उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया है कि टड़ियावां थाने के परसपुर निवासी 40 वर्षीय राजीव पुत्र दयाराम राजगिरी करता था, उसके परिवार में पत्नी रजनी के अलावा एक बेटा प्रयांशु और दो बेटियां प्रतिभा व मुस्कान है। तीन भाइयों में छोटा राजीव बुधवार की शाम को गांव में चल रहे मेलें को देखने के लिए घर से बाहर गया हुआ था,उसके बाद नहीं आया,उसके घर वाले उसके बारें में गांव वालों से पूछ रहे थे,उसी बीच रात के करीब 10 बजे वही के मन्नीलाल के बगल में उसका शव पड़ा हुआ देखा गया। राजीव के माथे पर लगी गहरी चोंट उसकी हत्या की तरफ इशारा कर रही थी। लेकिन सवाल है कि अगर हत्या हुई भी तो उसकी क्या वजह है ? इस बारें में कोई कुछ नहीं बता सका। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है,उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: बार काउंसिल ऑफ यूपी के सचिव बने सेवानिवृत्त न्यायाधीश

संबंधित समाचार