Farrukhabad Fire: कानपुर से किराने व मेडिकल का सामान लेकर आई DCM में लगी आग...दमकल ने पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में डीसीएम में आग लग गई

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कानपुर से परचून व मेडिकल का सामान लाद कर  यहांपहुंची डीसीएम में आग लग गई। जिससे डीएम में लोड लाखों का माल जल कर राख हो गया। फायर ब्रिग्रेड के जवानों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया।

थाना कादरीगेट में महाकालेश्वर मंदिर के पास पांचाल घाट मार्ग निवासी पुनीत पुत्र रामदेव दुबे का ट्रांसफोर्ट है । शुक्रवार को कानपुर से किराना, मेडिकल आदि का सामान डीसीएम लाद कर उनके ट्रांसपोर्ट पर पहुंची। लोड डीसीएम रत्नेश महादेवमंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी थी। उसी समय डीसीएम में अचानक आग लग गई। 

जिससे हड़कंप मच गया। डीसीएम में लगी आग की सूचना पाकर ट्रांसपोर्टर पुनीत मौके पर आ गए। उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी।  सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

आग लगने के दौरान सड़क पर जाम लग गया। आग से धुएं के गुबार उठने से आवागमन बन्द हो गया। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस डीसीएम में लगी आग की घटना की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: कम अंक लाने पर शिक्षक ने छात्र की बेरहमी से की पिटाई...मुंह से खून निकलता देख परिजन हुए आक्रोशित, स्कूल में किया हंगामा

 

संबंधित समाचार