अयोध्या: चुनावी लक्ष्य भेदने के लिए संगठन शक्ति से जुटी भाजपा, बूथ स्तर पर गठित कमेटियों ने संभाला मोर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/अयोध्या, अमृत विचार। चुनाव में लक्ष्य भेदने के लिए भारतीय जनता पार्टी अब बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने जुटी हुई है। लोकसभा चुनाव में महज चार दिन बचे हुए। चुनाव की वैतरणी  पार करने के लिए पूरा मंडल में पहले से ही संगठन का खाका तैयार था और इस सहारे भाजपा ने चुनाव प्रचार अभियान को जारी रखा। 

पूरा मंडल के चुनाव संयोजक शिवनरायन तिवारी ने बताया कि बूथ स्तर पर कमेटी बनी है। जिसमें अध्यक्ष और सचिव समेत 11 सदस्य हैं। वोटर लिस्ट में एक पन्ने पर पन्ना प्रमुख भी बनाया गया। एक पन्ना प्रमुख अपने पन्ना के मतदाताओं से तीन बार संपर्क करते हुए मतदान के दिन अपने मतदाताओं को पोलिंग तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। 

उन्होंने बताया कि उसके ऊपर एक शक्ति केंद्र का गठन किया गया है। जिसकी संख्या 14 रखी गई है।  पूरा मंडल में कुल 3 जोन बनाए गए हैं। तीनों जोन पर जोन प्रमुख व सह जोन प्रमुख बनाए गए हैं। पूरा बाजार जोन के प्रमुख शारदा यादव, सहजोन प्रमुख कालिका सिंह व रसूलाबाद जोन के प्रमुख सतीश सिंह पिंटू हैं। 

वहीं कर्मा जोन का प्रमुख जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल को व सहजोन प्रमुख सुरेश को बनाया गया है। सभी लोग अपनी जिम्मेदारी बखूबी भी निभा रहे हैं। बताया 14 मई से नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा सभी शक्ति केंद्र पर जाकर बूथ कमेटी व पन्ना प्रमुख व भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं को गमछा भेंट कर सम्मानित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-सपा को लगा बड़ा झटका: विधायक मनोज पांडेय हुए भाजपा में शामिल, अमित शाह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

संबंधित समाचार