बदायूं: खेत पर काम कर रही महिला को दबोचा, विरोध पर पति समेत पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बदायूं, अमृत विचार: खेत पर काम कर रही महिला को चार लोगों ने दबोच लिया। उसे जमीन पर गिराकर छेड़छाड़ की। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका पति पहुंचा तो चारों लोगों ने उन्हें भी पीटा। महिला के एक मकान पर कब्जा कर लिया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

थाना जरीफनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 अप्रेल शाम लगभग पांच बजे वह अपने गांव के पास खेत में गेहूं काट रही थी। गांव निवासी मोहर सिंह, राजेश, प्रेम सिंह, रजनेश महिला के पास खेत पर पहुंचे। आरोप है कि महिला को बदनीयत से दबोच लिया और जमीन पर गिरा दिया। महिला से छेड़छाड़ की। 

महिला चिल्लाई तो उसके पति और गांव के अन्य लोग पहुंच गए। महिला ने अपने पति को आरोपियों के बारे में बताया। पति-पत्नी ने विरोध किया। वह लोग हमलावर हो गए। पति-पत्नी खेत के पास अपने घर में घुस गए। आरोपी भी उनके घर पर पहुंच गए। गाली-गलौज की। फरसा और लाठी-डंडों से मारपीट की। 

यह भी पढ़ें- बदायूं: फिजियोथेरेपी कराने वालों की हर रोज बढ़ रही संख्या, मरीजों को मिल रहा सिकाई से लाभ

संबंधित समाचार