स्वामी प्रसाद के बेटे अशोक कांग्रेस में हुए शामिल! प्रियंका गांधी के साथ वायरल हुई तस्वीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। रायबरेली संसदीय सीट पर बनते-बिगड़ते समीकरण के बीच चुनाव में शह और मात को लेकर नेताओं को साधने में लगे हुए है। इसी बीच चर्चा है कि प्रदेश के कद्दावर नेता बसपा और सपा से मोहभंग कर खुद पार्टी बनाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे अशोक मौर्य उत्कृष्ट ने शुक्रवार रात कांग्रेस दामन थाम लिया है।

हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि उत्कृष्ट को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व रायबरेली में चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रही प्रियंका गांधी ने पार्टी में शामिल कराया। प्रियंका के साथ अशोक की एक फोटो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है।

गौरतलब ऊंचाहार विधानसभा सीट की सियासत में मजबूत पकड़ रखने वाले मौर्य बिरादरी अच्छी खासी तादाद है। स्वामी प्रसाद मौर्य का इन मतदाताओं पर खासा असर भी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए मौजूदा विधायक मनोज पांडेय के भाजपा में शामिल होते ही उत्कृष्ट ने भी अपना दांव चल लिया है।

माना जा रहा है सपा के बागी विधायक के भाजपा में शामिल होने के बाद उपचुनाव चुनाव होना संभव है, जिसको लेकर राजनीतिक कद्दावरों ने अभी से अपनी गोटी सेट करना शुरू कर दिया है। बता दें कि अशोक की पत्नी ब्लाक प्रमुख है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी से बात की गई तो उन्होंने इस पूरे मामले पर अनभिज्ञता जाहिर की।

यह भी पढ़ें:-कैसरगंज की लड़ाई ब्राह्मण बनाम ठाकुर पर आई, अभद्र टिप्पणी पर करन भूषण सिंह ने दी सफाई, जानें पूरा मामला

 

संबंधित समाचार