Fatehpur News: ड्यूटी में आए होमगार्ड की अचानक बिगड़ी तबियत...डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, मृतक हरदोई का रहने वाला
फतेहपुर में ड्यूटी में आए होमगार्ड की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई
फतेहपुर, अमृत विचार। 20 मई को पांचवें चरण में फतेहपुर में चुनाव होना है। इसको लेकर पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव ड्यूटी में आए होमगार्ड की गांधी मैदान में रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में लोग जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अधिक गर्मी होने से होमगार्ड की तबियत बिगड़ी है। मृतक होमगार्ड हरदोई जिले का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हरदोई जनपद के भरवान निवासी खुशी राम पुत्र लक्ष्मण प्रसाद होमगार्ड के पद पर तैनात थे। वह चुनाव ड्यूटी के लिए हथगाम स्थित जनता इंटर कॉलेज में रुके थे। रविवार को ड्यूटी लेने गांधी मैदान जा रहे थे रास्ते में उनकी अचानक से तबीयत खराब हो गई। साथ में मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें गंभीर हालत में आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: मोटे मुनाफे का दिया लालच...तेल कारोबारी से 73 लाख रुपये ठगे, साइबर सेल में दर्ज कराई FIR
