इत्र, इमरती और ईमानदारी के लिए प्रसिद्ध जौनपुर की धरा को नमन : योगी आदित्यनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर,अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जौनपुर पहुंचे। शाहगंज स्थित नेशनल इंटर कॉलेज पट्टीनरेंद्रपुर में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुये मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर के लिए वोट कर चुनाव जिताने की अपील की। लगभग 25 मिनट के अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जौनपुर के इत्र की खुशबू और यहां के इमरती की मिठास व यहां के लोग इमानदारी के लिए प्रसिद्ध हैं।

उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि जब भी सपा और कांग्रेस का गठजोड़ हुआ है तब-तब कोई न कोई आतंकी हमला उत्तर प्रदेश में हुआ है। लेकिन भाजपा के सरकार में कही गलती से पटाखा भी फूट जाता है तो पाकिस्तान सबसे पहले बोलने लगता है इसमें मेरा हाथ नही है।  मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कहा ये नया भारत है पहले किसी को छेड़ता नही और अगर कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता भी नही।

आक्रामक अंदाज में विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनके कारनामे तो रावण के जैसे हैं, कांग्रेस ने एक समय कहा था कि राम है ही नही, ये कहते हैं राम का मंदिर भारत में नही बनना चाहिए। सपा तो इनसे दो कदम आगे है रामभक्तो पर तो गोली चलाई ही थी अब इनके महासचिव कहते हैं कि राम मंदिर बेकार बना है। लेकिन देश कहता है, "होइहै वही जो राम रचि रखा" होगा वही जो रामलला चाहेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी अशोक चौरसिया मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मंत्री अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, रमेश चंद्र मिश्र विधायक बदलापुर, रमेश सिंह विधायक शाहगंज, राम चंद्र मिश्र, अनिल तिवारी, अमरनाथ यादव सुनील तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: बहराइच: मतदान के बाद स्टार्स के साथ लें सेल्फी

संबंधित समाचार