Video: लखनऊ में बुजुर्ग मतदाता ने जताई नाराजगी, बोले-निर्वाचन आयोग के निर्देश नहीं मान रहा प्रशासन  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पांचवें चरण के मतदान की प्रक्रिया जारी है। राजधानी में सुबह 9 बजे तक 10 फीसदी के करीब मतदान हुआ है। यहाँ  आदर्श मतदान केंद्र शेरवुड एकैडमी पर मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग ओंकार सिंह ने नाराजगी व्यक्ति की है।

ओंकार सिंह का कहना है कि बुजुर्गों के लिए ई रिक्शा की व्यवस्था की गई थी। जिससे मतदान बुजुर्ग आसानी से कर सके, लेकिन यहां पर ऐसा देखने को नहीं मिला। उन्होंने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बात की है। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उन्हें ई रिक्शा उपलब्ध कराने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि उनके पड़ोस में कई बुजुर्ग रहते हैं लेकिन निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद भी उनके लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था नहीं कराई गई है। उन्हें पैदल चलकर मतदान केंद्र तक आना पड़ा है।


ये भी पढ़ें -Live UP Lok Sabha Elections 2024: एक्ट्रेस अनीता राज ने डाला वोट, मतदाताओं से कहा- आलसी न बनें, बाहर निकलें और मतदान करें

संबंधित समाचार