Video: गोंडा व कैसरगंज में जारी है वोटिंग, डीएम- एसपी कर रहे पोलिंग बूथों का निरीक्षण
गोंडा, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में जिले की गोंडा लोकसभा सीट पर कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है। मतदान के लिए दोनो लोकसभा सीटों पर कुल 4002 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। लोकतंत्र के जिस महापर्व में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के 37.47 लाख मतदाता आज वोटिंग कर रहे हैं। सुबह 9 तक दोनो सीटों पर 1 3% प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल लगातार पोलिंग बूथ का भ्रमण कर रहे हैं और वहां का जायजा ले रहे हैं।
परसपुर के श्री राम संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बने पोलिंग बूथ का डीएम एसपी ने निरीक्षण किया और मतदाताओं से पोलिंग बूथ पर पहुंचकर शत प्रतिशत मतदान की अपील की। जिला निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दोनों लोकसभा क्षेत्र में अब तक करीब 13% मतदान मतदान हुआ है। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। जहां कहीं भी ईवीएम खराबी या अन्य किसी तरह की समस्या आ रही है वहां तत्काल उन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है। वहीं एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर अर्धसैनिक बल, पीएससी के जवान व सिविल पुलिस के जवान लगाए गए हैं। कहीं किसी तरह के अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
गोंडा व कैसरगंज में जारी है वोटिंग, डीएम- एसपी कर रहे पोलिंग बूथों का निरीक्षण
— Amrit Vichar (@AmritVichar) May 20, 2024
#LoksabhElection Voted Vote for INDIA #Phase5 #VoteForNation #5thPhase #LokbaSabhaekections2024 #Election2024 #LoksabhElection pic.twitter.com/40SUa2VrWF
ये भी पढ़ें -बहराइच वोटिंग: पहले सम्मान फिर दिव्यांग और बुजुर्गों ने किया मतदान
