बहराइच वोटिंग: पहले सम्मान फिर दिव्यांग और बुजुर्गों ने किया मतदान
बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज सीट के लिए जिले के दो विधान सभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया। सुबह नौ बजे तक 14.2% मतदान हुआ है। मतदान के लिए आने वाले दिव्यांग और बुर्जुग मतदाताओं को सम्मानित किया गया।

कैसरगंज सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि विधान सभा पयागपुर व कैंसरगंज में 9 बजे तक 14.2 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं पयागपुर विकास खंड के सचौली में मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। फखरपुर के टेडवा अल्पी मिश्र और जरवल रोड में दिव्यांग और बुर्जुग मतदाताओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी ने मतदान किया। सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव चल रहा है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ में बुजुर्ग मतदाता ने जताई नाराजगी, बोले-निर्वाचन आयोग के निर्देश नहीं मान रहा प्रशासन
