हरदोई: पेड़ पर मिला छात्र का शव!...गले में पड़ा था गमछे का फंदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। पांचवी पास कर चुके छात्र का शव संदिग्ध हालत में पेड़ की डाली पर रखा हुआ था,उसके गले में गमछे का फंदा लगा था,उसी गमछे का छोर दूसरी डाली में बंधा हुआ था। कहा जा रहा है कि छात्र ने आत्महत्या की,लेकिन वहां के लोगों का कहना कि उन्होनें कभी इस तरह फंदा लगाने के बारे में न तो सुना और न ही देखा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कुछ कहा जा सकता है।

बताया गया है कि टड़ियावां थाने के पहाड़पुर निवासी छोटे तरबूज़ और खरबूज़े बेंच कर अपने तीन बेटों और दो बेटियों की परवरिश करता है। उसका 14 वर्षीय बड़ा पुत्र शोभित पांचवी की पढ़ाई करने के बाद अपने पिता के साथ हाथ बंटाता था। रविवार की शाम को वह घर लौटा,उसके बाद फिर बाहर चला गया। उसके बाद वापस न आने पर उसकी तलाश की जाने लगी। रात में देखा गया कि शोभित गांव के मेला मैदान के पास खड़े पकरिया के पेड़ की डाली पर बैठा हुआ था,उसके गले में गमछे का फंदा था और उसी गमछे का दूसरा छोर उससे ऊपर वाली डाली में बंधा था। पेड़ पर चढ़ कर देखा गया तो शोभित की मौत हो चुकी थी। उसके गले में फंदा लगा हुआ था। कहा जा रहा है कि शोभित ने खुद गले में फंदा लगा कर आत्महत्या की,लेकिन गांव वालों का कहना है क्या इस तरह कोई बैठे-बैठे फांसी लगा सकता है ? वहीं उसके घर वालो ने इससे बिल्कुल इंकार किया है कि शोभित ने आत्महत्या की। एसएचओ टड़ियावां अशोक कुमार सिंह ने शोभित की मौत पर लगाई जा रहीं  तरह-तरह की अटकलों के बीच कहा है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है,उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें -गोंडा सपा प्रत्याशी ने भयमुक्त मतदान प्रक्रिया पर उठाए सवाल, डीएम ने किया खारिज

संबंधित समाचार