Lok Sabha Election 2024: चित्रकूट में सड़क न बनने पर ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार...अधिकारी और जनप्रतिनिधि मनाने में जुटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में सड़क न बनने पर ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार

चित्रकूट, रामनगर/राजापुर, अमृत विचार। विकास खंड रामनगर की ग्राम पंचायत बरुवा के बाशिंदों ने खोहरा धाम मोड़ से बरुवा तक की सड़क न बनने से नाराज होकर सोमवार को मतदान का बहिष्कार कर दिया। समाचार भेजे जाने तक जनप्रतिनिधि और अधिकारी इनको समझा बुझा रहे थे। जानकारी के अनुसार, बहिष्कार की बात फैलने से पहले लगभग 14 मत पड़ चुके थे। 

लोगों ने बताया कि खोहरा धाम मोड़ से बरुवा तक लगभग आठ किमी की सड़क खराब है। इसको लेकर कई बार कार्यदायी संस्था, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कहा गया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में मांग की ओर ध्यान आकृष्ट कराने के लिए उन लोगों ने वोटिंग न करने का फैसला किया। 

_लोकसभा इलेक्शन चित्रकूट 1

मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम प्रमोद झा, सीओ निष्ठा उपाध्याय बरुवा पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। उधर, जानकारी पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता आदि भी वहां पहुंच गए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों को  वादा किया कि जिला पंचायत की सीमा के अनुसार एक करोड़ रुपये अवमुक्त कर इस सड़क को जल्द ही बनवाया जाएगा पर लोग नहीं माने। समाचार भेजे जाने तक ग्रामीण जिलाधिकारी को बुलाने के लिए अड़े थे।

ये भी पढ़ें- LIVE UP Lok Sabha Phase 5 Election: बुंदेलखंड की इन सीटों पर वोटिंग जारी...Banda में पीठासीन अधिकारी की बिगड़ी तबियत, जानें- 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत

संबंधित समाचार