बहन-बेटियों को पिटवाते हैं और पीए को बचाने का नाटक करते हैं केजरीवाल: CM डॉ मोहन यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि वे बहन-बेटियों को पिटवाते हैं और अपने व्यक्तिगत सहायक (पीए) को बचाने का नाटक करते हैं। डॉ यादव ने अपने बयान में केजरीवाल के संदर्भ में कहा कि बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि इतनी बड़ी जवाबदारी वाली जगह पर रहकर, कितनी हल्केपन की राजनीति करते हैं। 

जेल कोई मजाक है, जिस ढंग से वे बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार में इस ढंग का प्रदर्शन करके वे क्या चाह रहे हैं। आप बहन-बेटी का अपमान कर रहे हैं। 

पहले घर के अंदर आईएएस अधिकारी, चीफ सेक्रेटरी के साथ दुर्व्यवहार करवाया गया और अब बहन के साथ हाथापाई कर अपने पीए को बचाने के लिए नाटक कर रहे हैं। डॉ यादव ने कहा कि बहन के अपमान की स्थिति के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने माफ़ी नहीं मांगी। एक बार भी नहीं बोला कि स्वाति मालीवाल के साथ ये घटना नहीं होनी चाहिए। ये सब घटनाओं के बाद जनता बहुत अच्छे से उनकी पार्टी को जान गई है, जो झूठ के पहाड़ पर खड़ी है। 

ये भी पढ़ें- कोर्ट का फैसला, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म व उसे भट्टी में जलाने के दो दोषियों को सुनाई मौत की सजा

संबंधित समाचार