Lok Sabha Election: फतेहपुर में केंद्रीय मंत्री ने सपाइयों पर लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप, चुनाव आयोग से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सपाइयों पर हमला करने व बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है। 

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सपाइयों पर बूथ कैप्चरिंग करते हुए लोगों को वोट देने से रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जहानाबाद विधानसभा के लहुरी सराय के सराय होली बूथ नंबर 139 पर सपा समर्थकों ने बूथ कैप्चरिंग की घटना को अंजाम देते हुए लोगों को वोट देने से रोक दिया। 

बताया कि लहुरी सराय के प्रधान और बीडीसी सदस्य के साथ बाहरी लोगों को बुलाकर बूथ पर हमला करने की घटना को अंजाम दिया गया। बताया कि चार दिन पहले ही उन्हें घटना को अंजाम देने की जानकारी मिल गई थी। मामले में केंद्रीय मंत्री ने सपाइयों के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने किया मत का प्रयोग, बोलीं- भाजपा को मिलेगी 400 से ज्यादा सीटें...

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म