Barabanki voting: सपा ने भाजपा के लोगों पर मतदान से रोकने का लगाया आरोप, एक्स पर EC से की शिकायत  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राम सनेही घाट /बाराबंकी, अमृत विचार। दरियाबाद विधानसभा के बनीकोडर के बूथ संख्या 323, 324 पर भाजपा के लोगों द्वारा सपा मतदाताओं को पोलिंग स्टेशन पर रोके जाने का आरोप लगाया गया है। इसके संबंध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। सपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया मंच एक्स के माध्यम से चुनाव आयोग से अपील करते हुए निष्पक्ष मतदान में सहयोग करने की अपील की है।
 
सीओ रामसनेही घाट जटाशंकर मिश्रा ने बताया कि ऐसा कोई भी मामला नहीं था वहां पर सेक्टर प्रभारी से जब इसकी बात की गई तो उन्होंने बताया की 200 मीटर के अंदर कोई भी मामला नहीं हुआ है। जिसकी रिपोर्ट तैयार करके चुनाव आयोग को भेज दी गई है। 

21 - 2024-05-20T152854.874

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में राजधानी  लखनऊ, अमेठी, रायबरेली और बाराबंकी समेत 14 लोकसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो गया जो शाम 6 बजे तक चलेंगा। वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक मोहनलालगंज, 41.43 फीसदी,  लखनऊ 33.50 फीसदी, रायबरेली 39.69 फीसदी, अमेठी 38.21 फीसदी, जालौन 39.50 फीसदी, झांसी 43.61 फीसदी, हमीरपुर 40.71 फीसदी, बांदा 40.20 फीसदी, फतेहपुर 39.85 फीसदी, कौशाम्बी 36.25 फीसदी, बाराबंकी 44.77, फैजाबाद 40.77, कैसरगंज 38.50 फीसदी, गोण्डा 36.67 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। वहीं यूपी में कुल 39.55 फीसदी मतदान हुआ है। इसके अलावा लखनऊ पूर्वी विधानसभा के लिये हो रहे उपचुनाव में एक बजे तक 34.03 प्रतिशत लोगों ने अपने वोट डाल लिये थे। 
 
ये भी पढ़ें -Live UP Lok Sabha Elections 2024: प्रतापगढ़ में राजा भैया ने किया मतदान, कहा- ईवीएम से राजा नहीं जनसेवक पैदा होता है

संबंधित समाचार