Lok Sabha Election: जालौन में नई नवेली दुल्हन को लेकर दूल्हा पहुंचा मतदान केंद्र, अधिकारियों ने किया नवदंपति का स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन, अमृत विचार। सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। दरअसल एक नवदंपति मतदान करने के लिए मतदान केंद्र में पहुंचा। आसपास मौजूद सभी लोग मतदान केंद्र में दूल्हा-दुल्हन को देखते ही रह गए। 

जिले में पांचवें चरण के मतदान के दौरान एक दूल्हा शादी करने के बाद दुल्हन को मॉडल मतदान केंद्र लेकर वोट डालने पहुंच गया। मतदान केंद्र में दूल्हा-दुल्हन को देख लोग आश्चर्य में पड़ गए। दूल्हे ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचा है, जिसके बाद एसडीएम जालौन, सीओ और मौजूद मतदाताओं ने नवदंपति का स्वागत किया। आला अधिकारियों, पुलिसकर्मियों व आसपास मौजूद लोगों ने दूल्हा-दुल्हन के लिए जोर-जोर से तालियां बजाईं। 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: चित्रकूट में मधुमक्खियों ने चुनाव कार्मिकों पर किया हमला, मची अफरा-तफरी

 

संबंधित समाचार