Lok Sabha Election 2024: चित्रकूट में मधुमक्खियों ने चुनाव कार्मिकों पर किया हमला, मची अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। बरगढ़ में एक मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों ने चुनाव कार्मिकों पर हमला कर दिया। हालांकि किसी को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों का इलाज किया। इस दौरान कुछ देर को अफरातफरी मच गई।

बरगढ के प्राइमरी प्रथम में मतदान केंद्र में मतदान चल रहा था कि अचानक पोलिंग बूथ संख्या 162 व 163 में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, मधुमक्खियों ने तीन जवान एवं एक आशा कर्मचारी को काट लिया। इससे कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई। 

सूचना पर मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. मो. हारून की अगुवाई में चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और घायलों का इलाज किया। डाक्टरों ने बताया कि किसी प्रकार के कोई खतरे की बात नहीं है। प्रभावित दो-तीन लोगों को दवाइयां दी हैं। बताया गया कि यहां पर डॉक्टरों की टीम लगाई गई है जिससे किसी प्रकार की कोई परेशानी से बचा जा सके। 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: जालौन में कई जगह ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, अधिकारियों के मनाने का सिलसिला रहा जारी

 

संबंधित समाचार