बदायूं: मक्का की फसल की तारकशी में छोड़ा करंट, दो गोवंश की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव नसरुल्लापुर और गठौना के बीच एक खेत में हुई मौत

बदायूं,अमृत विचार: मक्का की फसल की चारों ओर की गई तारकशी में छोड़े गए करंट से दो गोवंश की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल को सूचना दी। हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक को बुलाया। गोवंश के शवों को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफन कराया। किसी की ओर से भी शिकायत नहीं की गई है।

कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव नसरुल्लापुर और गठौना के बीच एक किसान ने अपने खेत में खड़ी मक्का की फसल की तारकशी की थी। जिसमें करंट भी छोड़ दिया  था। रविवार देर रात तो गोवंश वहां से गुजरे और तारकशी के करंट की चपेट में आ गए। दोनों गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई।

किसी ने इसका वीडियो बनाया और सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों ने वीडियो भेजकर हल्का लेखपाल सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को जानकारी देकर पशु चिकित्सक को अवगत कराया। पशु पालन विभाग के तीन सदस्यीय टीम ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया।

गांव के प्रधान और ग्रामीणों की मौजूदगी में जेसीबी मंगवाकर गड्ढा कराया और दोनों शव दफन कर दिए। उझानी के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि किसी की ओर से भी तहरीर नहीं दी गई है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहर सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आकर दो गोवंश की मौत हुई थी। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बदायूं: डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार किसान की मौत, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार